कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती : A Fantastic poem

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.... 

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

मंगलवार, 12 जून 2018

लम्हे चुरा : A funny Hindi poem

लम्हे चुरा 


ज़िन्दगी से लम्हे चुरा, बटुए मे रखता रहा!
फुरसत से खरचूंगा, बस यही सोचता रहा।
उधड़ती रही जेब, करता रहा तुरपाई
फिसलती रही खुशियाँ, करता रहा भरपाई।
इक दिन फुरसत पायी, सोचा .......खुद को आज रिझाऊं
बरसों से जो जोड़े, वो लम्हे खर्च आऊं।
खोला बटुआ..लम्हे न थे, जाने कहाँ रीत गए!
मैंने तो खर्चे नही, जाने कैसे बीत गए !!
फुरसत मिली थी सोचा, खुद से ही मिल आऊं।
आईने में देखा जो, पहचान  ही न पाऊँ।
ध्यान से देखा बालों पे, चांदी सा चढ़ा था।
था तो मुझ जैसा, जाने कौन खड़ा था।
                                                  -  चंद शब्द- हृदय से

सोमवार, 4 जून 2018

कामयाबी

कामयाबी

उन्हें कामयाबी में सुकून नजर आया
तो वो दौड़ते गए,
हमें सुकून में कामयाबी दिखी
तो हम ठहर गए...!

ख़्वाईशो के बोझ में बशर
तू क्या क्या कर रहा है..
इतना तो जीना भी नहीं
जितना तू मर रहा है.
..



बुधवार, 30 मई 2018

मकान सारे कच्चे थे : Best shayari in Urdu translation

मकान सारे कच्चे थे : Best shayari in Urdu translation


"मकान सारे कच्चे थे"
گهر سڀ ڪچا هئا  ----- هريونش راءِ بچن
मकान चाहे कच्चे थे
लेकिन रिश्ते सारे सच्चे थे…
شايد گهر سڀ ڪچا هئا
پر رشتا سڀ سچا هئا
चारपाई पर बैठते थे
पास पास रहते थे…
کٽ تي وِهندا هُئاسين
ويجهو ويجهو رهندا هئاسين
सोफे और डबल बेड आ गए
दूरियां हमारी बढा गए….
جڏھن سوفا ۽ ڊبل بيڊ اچي ويا
وڇوٽيون اسان جون وڌنڌيون ويون
छतों पर अब न सोते हैं
कहानी किस्से अब न होते हैं..
اڄ ڇتين تي نٿا سمهون
ڪهاڻيون ڪِسا بہ نٿا چئون
आंगन में वृक्ष थे
सांझा करते सुख दुख थे…
اڱر ٻاهر وڻ هوندا هئا
سک دک ونڊيا ويندا هئا
दरवाजा खुला रहता था
राही भी आ बैठता था…
دروازا کُلا رهندا هئا
ايندڙ ويندڙ بہ اندر اچي وهندا هئا
कौवे भी कांवते थे
मेहमान आते जाते थे…
ڪانوَ ڪان ڪان ڪندا هئا
مهمان ايندا ويندا هئا …
इक साइकिल ही पास थी
फिर भी मेल जोल की आस थी …
سائيڪل هڪ ئي هوندي هئي
پوءِ بہ ميل ميلاپ جي آس رهندي هئي …
रिश्ते निभाते थे
रूठते मनाते थे…
رشتا نباهيندا هئاسين
رٺل کي منائيندا هئاسين …
पैसा चाहे कम था
माथे पे ना गम था…
پوءِ ناڻو بلاشڪ گهٽ ھو
پر مٿي تي ڪو گم نہ هو
मकान चाहे कच्चे थे
रिश्ते सारे सच्चे थे…
گهر بلاشڪ ڪچا هئا
پر رشتا سڀ سچا هئا …
अब शायद कुछ पा लिया है
पर लगता है कि बहुत कुछ गंवा दिया है...
شايد هاڻ گهڻو ڪجهہ ڪمايو آ
پر لڳي ٿو گهڻو ڪجهہ وڃايو آ …
जीवन की भाग-दौड़ में –
क्यूँ वक़्त के साथ रंगत खो जाती है?
हँसती-खेलती ज़िन्दगी भी आम हो जाती है।
جيون جي ڍُڪ ڊوڙ ۾ -
ڇو وقت ساڻ رنگيني گم ٿيندي آهي؟
کلندڙ ٽپندڙ زندگي عام ٿي ويندي آهي ؟
एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम
और आज कई बार
बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है!!
هڪ صبح ھو جڏھن کلندا اُٿندا هئاسين
۽ اڄ ڪيتريون شام ويلون
بنا مسڪرائيندي گذري وينديون آهن !!
कितने दूर निकल गए,
रिश्तो को निभाते निभाते...
ڪيترو تہ پري لنگهي آيا آهيون
رشتن کي نباهيندي نباهيندي …
खुद को खो दिया हमने,
अपनों को पाते पाते...
پنهنجي ”پاڻُ “ کي وڃائي ڇڏيو آ
پنهنجن کي پائيندي پائيندي …
मकान चाहे कच्चे थे...
रिश्ते सारे सच्चे थे…
گهر بلاشڪ ڪچا هئا …
پر رشتا سڀ سچا هئا …

मंगलवार, 13 मार्च 2018

डाकू ग़ालिब : When shayar becomes a Decoit

डाकू ग़ालिब : When shayar becomes a Decoit


ग़ालिब ग़रीबी से तंग आकर
डाकू बन गए और डकैती करने एक बैंक गए ,
.
.
बैंक में घुसते ही हवाई फ़ायर करते हुए " अर्ज़ किया -
.
"तक़दीर में जो है वही मिलेगा,
हैंड्स-अप कोई अपनी जगह से नहीं हिलेगा...!!

.
ग़ालिब ने फिर ऊँची आवाज़ में अर्ज़ किया
.
"बहुत कोशिश करता हूँ उसकी यादों को भुलाने की,
ध्यान रहे कोई कोशिश न करना पुलिस बुलाने की..."
.
.
फिर कैशियर की कनपटी पे बंदूक रखते हुए कहा-
.
"ए ख़ुदा तू कुछ ख़्वाब मेरी आँखों से निकाल दे,
जो कुछ भी है, जल्दी से इस बैग में डाल दे..."
.
.
कैश लेने के बाद ग़ालिब ने लाॅकर की तरफ़ इशारा करके कैशियर से कहा -
.
"जज़्बातों को ना समझने वाला इश्क़ क्या सम्हालेगा
लाॅकर का पैसा क्या तेरा अब्बू बाहर निकालेगा .."
.
.
जाते जाते एक और हवाई फ़ायर करते हुए अर्ज़ किया -

.
"भुला दे मुझको क्या जाता है तेरा,
मार दूँगा गोली जो किसी ने पीछा किया मेरा..."

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

चिराग

चिराग

मैं तो चिराग हुँ 

तेरे आशियाने का,

 कभी ना कभी 

तो बुझ जाऊंगा,

आज शिकायत है 

तुझे मेरे उजाले से, 

कल अँधेरे में बहुत याद आऊंगा..