कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

दौर-ए-इलेक्शन



दौर-ए-इलेक्शन में कहां कोई इंसान नज़र आता है।

कोई हिन्दू, कोई दलित, तो कोई मुसलमान नज़र आता है।

बीत जाता है जब इलाकों से इलेक्शन का दौर, तब हर इंसान रोटी के लिए परेशान नज़र आता है।

कुछ तो खासियत है, इस प्रजातंत्र में,
कुछ तो बात है, इस करामाती मंत्र में !

वोट देता हूँ फकीरों को,
कम्बख़्त शहंशाह बन जाते हैं,
और हम हर बार, वहीं के वहीं रह जाते हैं..!!

रह जाते हैं हम हर बार, ऊँगली रंगाने के लिए!
नए फकीरों को फिर, शहंशाह बनाने के लिए !
___

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

देशभक्ति कविता: 26 जुलाई कारगिल दिवस पर

देशभक्ति कविता: 26 जुलाई कारगिल दिवस पर


नमन उन जवानो को जिन्होंने 


मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी


 
नमन उन माँताओ को जिन्होंने अपना बेटा खोया


 
नमन उन वीरांगनाओ को जिन्होंने अपने सुहाग को खोया


 
नमन उन बहनो और भाइयो को जिन्होंने अपने भाइयो को खोया



देश के हर उस परिवार को नमन जिन्होंने


 अपने आँगन का चिराग देश के नाम कुर्बान कर दिया


 
मै भारतीय हूँ मुझे आपके बलिदान पर गुमान है


 
26 जुलाई कारगिल दिवस    

शनिवार, 5 अगस्त 2023

नाज़ुक डाली

नाज़ुक डाली

दर्द कागज़ पर,  
मेरा बिकता रहा,

मैं बैचैन था, 
रातभर लिखता रहा..

छू रहे थे सब, 
बुलंदियाँ आसमान की, 

मैं सितारों के बीच, 
चाँद की तरह छिपता रहा..

अकड होती तो,  
कब का टूट गया होता, 

 मैं था नाज़ुक डाली,
जो सबके आगे झुकता रहा..

बदले यहाँ लोगों ने, 
रंग अपने-अपने ढंग से,

रंग मेरा भी निखरा पर,
मैं मेहँदी की तरह पीसता रहा..

जिनको जल्दी थी,
वो बढ़ चले मंज़िल की ओर,

मैं समन्दर से राज, 
गहराई के सीखता रहा..!!

शनिवार, 29 जुलाई 2023

हिचकियाँ

हिचकियाँ


"दिल में सिर्फ आप हो और कोई खाश कैसे होगा, 


यादों में आपके सिवा कोई पास कैसे होगा, 


हिचकियाँ कहती हैं आप मुझे याद करते हो, 


पर बोलोगे नहीं तो मुझे ये एहसास कैसे होगा."

नासूर


नासूर


वक़्त नूर को बेनूर बना देता है!

छोटे से जख्म को नासूर बना देता है!

कौन चाहता है अपनों से दूर रहना


 पर वक़्त सबको मजबूर बना देता है!

नसीब


नसीब



दिल में है जो दर्द वो दर्द किसे बताएं!


हंसते हुए ये ज़ख्म किसे दिखाएँ!


कहती है ये दुनिया हमे खुश नसीब!


मगर इस नसीब की दास्ताँ किसे बताएं!

तन्हाई बेहतर है.

तन्हाई बेहतर है.


*तन्हाई बेहतर है...*
*मतलबी लोगों से*

*कदर  होती है इंसान* 
*की जरुरत पड़ने पर ही.*
*बिना जरुरत के तो*
*हीरे भी तिजोरी में रहते है*
लाख पता बदला, मगर पहुँच ही गया..
ये ग़म भी था कोई डाकिया ज़िद्दी सा।
मेरी दर्द की
एक दुकान है
जो सिर्फ अपनों की
मेहरबानी से चलती है

इम्तिहान

इम्तिहान


"जाना कहा था और कहां आ गए,
दुनिया में बन कर मेहमान आ गए,
अभी तो प्यार की किताब खोली थी,
और न जाने कितने इम्तिहान आ गए।"




शुक्रवार, 24 मार्च 2023

खफ़ा हुए

खफ़ा हुए









आग दिल में लगी जब वो खफ़ा हुए;
महसूस हुआ तब, जब वो जुदा हुए;
करके वफ़ा कुछ दे ना सके वो;
पर बहुत कुछ दे गए जब वो बेवफ़ा हुए!

मंगलवार, 15 अक्तूबर 2019

नीम्बू की अभिलाषा : A hilarious poem in hindi

नीम्बू की अभिलाषा
============

चाह नहीं मैं लेमोनेड के
                  बोतल में बेचा जाऊँ,
चाह नहीं, दाल-मोंठ में
                  मिल शराबी को ललचाऊँ,
चाह नहीं, सलाद के ऊपर
                  जहां तहां छिड़का जाऊँ,
चाह नहीं, घर के किवाड़ पर
                  लटक भाग्य पर  इठलाऊं
मुझे तोड़ लेना वनमाली!
                  उस रन वे पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि की रक्षा करने
                  जिस पर उड़ते राफेल अनेक ।।


(श्री माखनलाल चतुर्वेदी जी से सादर क्षमा याचना करते हुए...)

रविवार, 5 मई 2019

कैसा हो घर का वास्तु : स्वर्गीय अटल जी की ज़ुबानी

कैसा हो घर का वास्तु : स्वर्गीय अटल जी की ज़ुबानी

कैसा हो घर का वास्तु ?

स्वर्गीय अटल जी की ज़ुबानी -

घर चाहे   'कैसा'   भी हो.........
उसके    एक    कोने में...........
खुलकर हंसने की जगह रखना..

सूरज कितना भी दूर हो...........
उसको घर आने का रास्ता देना..

कभी कभी छत पर चढ़कर..
तारे    अवश्य     गिनना......
हो सके तो हाथ बढ़ा कर.....
चाँद को छूने की कोशिश करना....

अगर हो लोगों से मिलना जुलना.....
तो घर के पास पड़ोस ज़रूर रखना..

भीगने देना बारिश में...........
उछल कूद भी करने देना......
हो    सके  तो बच्चों को.......
एक कागज़ की किश्ती चलाने देना..

कभी हो फुरसत,आसमान भी साफ हो....
तो एक पतंग आसमान में चढ़ाना...........
हो सके तो एक छोटा सा पेंच भी लड़ाना..

घर के सामने रखना एक पेड़....
उस पर बैठे पक्षियों की..........
बातें अवश्य  सुनना...............

घर चाहे   'कैसा'   भी हो........
घर के    एक कोने   में............
खुलकर हँसने की जगह रखना...

चाहे जिधर से गुज़रिये...........
मीठी सी हलचल मचा दीजिये..

उम्र का *"हर एक दौर"* मज़ेदार है...
अपनी *"उम्र"* का मज़ा लीजिये.......

ज़िंदा दिल    रहिए   जनाब........
ये चेहरे पे उदासी कैसी............
वक्त तो बीत ही रहा है..............
*उम्र की एेसी की तैसी...........!¡!

--- Atal Bihari Vajpayee

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती : A Fantastic poem

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.... 

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

मंगलवार, 12 जून 2018

लम्हे चुरा : A funny Hindi poem

लम्हे चुरा 


ज़िन्दगी से लम्हे चुरा, बटुए मे रखता रहा!
फुरसत से खरचूंगा, बस यही सोचता रहा।
उधड़ती रही जेब, करता रहा तुरपाई
फिसलती रही खुशियाँ, करता रहा भरपाई।
इक दिन फुरसत पायी, सोचा .......खुद को आज रिझाऊं
बरसों से जो जोड़े, वो लम्हे खर्च आऊं।
खोला बटुआ..लम्हे न थे, जाने कहाँ रीत गए!
मैंने तो खर्चे नही, जाने कैसे बीत गए !!
फुरसत मिली थी सोचा, खुद से ही मिल आऊं।
आईने में देखा जो, पहचान  ही न पाऊँ।
ध्यान से देखा बालों पे, चांदी सा चढ़ा था।
था तो मुझ जैसा, जाने कौन खड़ा था।
                                                  -  चंद शब्द- हृदय से

सोमवार, 4 जून 2018

कामयाबी

कामयाबी

उन्हें कामयाबी में सुकून नजर आया
तो वो दौड़ते गए,
हमें सुकून में कामयाबी दिखी
तो हम ठहर गए...!

ख़्वाईशो के बोझ में बशर
तू क्या क्या कर रहा है..
इतना तो जीना भी नहीं
जितना तू मर रहा है.
..



बुधवार, 30 मई 2018

मकान सारे कच्चे थे : Best shayari in Urdu translation

मकान सारे कच्चे थे : Best shayari in Urdu translation


"मकान सारे कच्चे थे"
گهر سڀ ڪچا هئا  ----- هريونش راءِ بچن
मकान चाहे कच्चे थे
लेकिन रिश्ते सारे सच्चे थे…
شايد گهر سڀ ڪچا هئا
پر رشتا سڀ سچا هئا
चारपाई पर बैठते थे
पास पास रहते थे…
کٽ تي وِهندا هُئاسين
ويجهو ويجهو رهندا هئاسين
सोफे और डबल बेड आ गए
दूरियां हमारी बढा गए….
جڏھن سوفا ۽ ڊبل بيڊ اچي ويا
وڇوٽيون اسان جون وڌنڌيون ويون
छतों पर अब न सोते हैं
कहानी किस्से अब न होते हैं..
اڄ ڇتين تي نٿا سمهون
ڪهاڻيون ڪِسا بہ نٿا چئون
आंगन में वृक्ष थे
सांझा करते सुख दुख थे…
اڱر ٻاهر وڻ هوندا هئا
سک دک ونڊيا ويندا هئا
दरवाजा खुला रहता था
राही भी आ बैठता था…
دروازا کُلا رهندا هئا
ايندڙ ويندڙ بہ اندر اچي وهندا هئا
कौवे भी कांवते थे
मेहमान आते जाते थे…
ڪانوَ ڪان ڪان ڪندا هئا
مهمان ايندا ويندا هئا …
इक साइकिल ही पास थी
फिर भी मेल जोल की आस थी …
سائيڪل هڪ ئي هوندي هئي
پوءِ بہ ميل ميلاپ جي آس رهندي هئي …
रिश्ते निभाते थे
रूठते मनाते थे…
رشتا نباهيندا هئاسين
رٺل کي منائيندا هئاسين …
पैसा चाहे कम था
माथे पे ना गम था…
پوءِ ناڻو بلاشڪ گهٽ ھو
پر مٿي تي ڪو گم نہ هو
मकान चाहे कच्चे थे
रिश्ते सारे सच्चे थे…
گهر بلاشڪ ڪچا هئا
پر رشتا سڀ سچا هئا …
अब शायद कुछ पा लिया है
पर लगता है कि बहुत कुछ गंवा दिया है...
شايد هاڻ گهڻو ڪجهہ ڪمايو آ
پر لڳي ٿو گهڻو ڪجهہ وڃايو آ …
जीवन की भाग-दौड़ में –
क्यूँ वक़्त के साथ रंगत खो जाती है?
हँसती-खेलती ज़िन्दगी भी आम हो जाती है।
جيون جي ڍُڪ ڊوڙ ۾ -
ڇو وقت ساڻ رنگيني گم ٿيندي آهي؟
کلندڙ ٽپندڙ زندگي عام ٿي ويندي آهي ؟
एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम
और आज कई बार
बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है!!
هڪ صبح ھو جڏھن کلندا اُٿندا هئاسين
۽ اڄ ڪيتريون شام ويلون
بنا مسڪرائيندي گذري وينديون آهن !!
कितने दूर निकल गए,
रिश्तो को निभाते निभाते...
ڪيترو تہ پري لنگهي آيا آهيون
رشتن کي نباهيندي نباهيندي …
खुद को खो दिया हमने,
अपनों को पाते पाते...
پنهنجي ”پاڻُ “ کي وڃائي ڇڏيو آ
پنهنجن کي پائيندي پائيندي …
मकान चाहे कच्चे थे...
रिश्ते सारे सच्चे थे…
گهر بلاشڪ ڪچا هئا …
پر رشتا سڀ سچا هئا …

मंगलवार, 13 मार्च 2018

डाकू ग़ालिब : When shayar becomes a Decoit

डाकू ग़ालिब : When shayar becomes a Decoit


ग़ालिब ग़रीबी से तंग आकर
डाकू बन गए और डकैती करने एक बैंक गए ,
.
.
बैंक में घुसते ही हवाई फ़ायर करते हुए " अर्ज़ किया -
.
"तक़दीर में जो है वही मिलेगा,
हैंड्स-अप कोई अपनी जगह से नहीं हिलेगा...!!

.
ग़ालिब ने फिर ऊँची आवाज़ में अर्ज़ किया
.
"बहुत कोशिश करता हूँ उसकी यादों को भुलाने की,
ध्यान रहे कोई कोशिश न करना पुलिस बुलाने की..."
.
.
फिर कैशियर की कनपटी पे बंदूक रखते हुए कहा-
.
"ए ख़ुदा तू कुछ ख़्वाब मेरी आँखों से निकाल दे,
जो कुछ भी है, जल्दी से इस बैग में डाल दे..."
.
.
कैश लेने के बाद ग़ालिब ने लाॅकर की तरफ़ इशारा करके कैशियर से कहा -
.
"जज़्बातों को ना समझने वाला इश्क़ क्या सम्हालेगा
लाॅकर का पैसा क्या तेरा अब्बू बाहर निकालेगा .."
.
.
जाते जाते एक और हवाई फ़ायर करते हुए अर्ज़ किया -

.
"भुला दे मुझको क्या जाता है तेरा,
मार दूँगा गोली जो किसी ने पीछा किया मेरा..."

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

चिराग

चिराग

मैं तो चिराग हुँ 

तेरे आशियाने का,

 कभी ना कभी 

तो बुझ जाऊंगा,

आज शिकायत है 

तुझे मेरे उजाले से, 

कल अँधेरे में बहुत याद आऊंगा..




रविवार, 17 सितंबर 2017

जख्म

जख्म


लोग शोर से जाग जाते हैं साहब, मुझे एक इंसान की ख़ामोशी सोने नही देती !!!


झूठी हँसी से ...जख्म और बढ़ता गया..


इससे बेहतर था ...खुलकर रो लिए होते..


कितना मुश्किल हैं जीना...!!!


जिसके लिये जीना... उसके बिना जीना.


आँसू मेरे देखकर तू परेशान क्यों है ऐ जिंदगी ,


ये वो अल्फाज हैं जो जुबान तक आ न सके ..!!


[रह गयी है कुछ 'कमी' तो, शिकायत क्या है ,


इस जहाँ में सब 'अधूरा ' है ,मुकम्मल क्या है


रोकने की कोशिश तो बहुत की पलकों ने


पर इश्क मे पागल थे आंसू खुदखुशी करते रहे…


बड़े याद आते हैं वो भूले बिसरे दिन,


कुछ तेरे साथ......कुछ तेरे बिन...!


ये जीवन है...साहेब..


  *उलझेंगे नहीं,


  *तो सुलझेंगे कैसे...


  *और बिखरेंगे नहीं,


  *तो निखरेंगे कैसे....


खुद को औरों की तवज्जो का तमाशा न करो,


आइना देख लो अहबाब से पूछा न करो,


शेर अच्छे भी कहो, सच भी कहो, कम भी कहो,


दर्द की दौलत-ए-नायाब को रुसवा न करो।

 

शनिवार, 19 अगस्त 2017

शराब

शराब


ये वहम है तेरा कि 
मुझे बेहोश करती है शराब...
होश था ही कब मुझे ,
 तुझसे इश्क़ होने के बाद !!!

शनिवार, 12 अगस्त 2017

तकदीर

तकदीर



ऐ तकदीर,,,,


ला तेरे हाथों की उँगलियाँ दबा दूँ मैं,

थक गई होगी मुझे नचाते नचाते !!